LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पूरे हफ्ते ‘नौतपा’ जैसी रहेगी भीषण गर्मी

ग्वालियर. ग्वालियर में आगामी एक सप्ताह भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के नाम रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुासर 24 से 30 मई के बीच शहर के तापमान में उछाल आएगा जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। रविवार से तापमान में क्रमिक वृद्धि शुरू होगी। जहां 24 मई को अधिकतम तापमान 43 डिसे से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 30 मई तक यह बढकर 45 डिसे तक पहुंच सकता है।
ग्वालियर चंबल में लू का प्रकोप बढेगा
विशेषज्ञों के अनुसार अब ग्वालियर चंबल में लू का प्रकोप बढेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा जिससे सूरज की किरणें सीधे धरती पर पडेेंगी। इस बीच आसमान में छिटपुट बादल छाने की संभावना है, लेकिन फिर भी शहर में गर्मी का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है। आद्रैता का स्तर 24 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच रहेगा जो वातावरा को और अधिक शुष्क बनाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर से समय लोगों को घर से बाहर न निकलने को कहा
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 से षाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए र्प्याप्त पानी, ओआरएस घोल और सूती कपडों का प्रयोग अनिवार्य है। 30 मई तक गर्मी अपने चरम पर होगी इसलिए पषु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था रखने की अपील की गई है।
यह रह सकता है सात दिनों में मौसम
24 मई: आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा।
25 मई: शुष्क मौसम रहेगा और गर्म हवा लोगों को परेशान करेगी।
26 मई: हीटवेव चलने की संभावना रहेगी और गर्मी बढ़ेगी।
27 मई: तेज धूप भी रहेगी और हल्के बादल भी आ सकते हैं।
28 मई: बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना।
29 मई: तापमान में उछाल आएगा और गर्म हवा चलेंगी।
30 मई: हीटवेव चलने की संभावना है और तापमान भी अधिक पहुंच सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *