LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे यात्री

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत शनिवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बडा हादसा होने से टल गया। रेलवे स्टेशन की छत से एक हिस्से से प्लास्टर व पत्थर टूटकर प्लेटफार्म पर गिर गया। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी लेकिन यात्रियों का आवागमन हो रहा था। हालांकि इस घटना के दौरान किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे हिस्से को बेरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया।
छत का हिस्सा गिरते ही अफरा-तफरी मच गई
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत स्टेशन की छत के हिस्सों को काटकर हटाया जा रहा है। उसके स्थान पर बादलनुमा छत का काम किया जाना है। ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर छत को काटा गया है। बता दे कि स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर आगरा एंड की तरफ बने फुटओवर ब्रितज के नीचे प्लेटफार्म की छत का प्लास्टर झडकर नीचे गिर गया।
इस दौरान यात्रियों को आवागमन प्लेटफार्म पर हो रहा था। जैसे ही प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा, वैसे ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस हिस्से को बेरीकेडिंग कराकर बंद कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *