अब SAIL की जमीन बने TMC कार्यालय को बुंलडोजर से किया ध्वस्त
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्यभर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल जिले के आसनसोल के बर्नपुर इलाके में एक और तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया है।
शनिवार को बर्नपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित टीएमसी पार्षद रूद्र के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह कार्यालय सेल-आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) की जमीन पर बना हुआ था। स्थानीय प्रशासन और सेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पिछले कुछ दिनों में बर्नपुर इलाके में यह चौथा टीएमसी पार्टी कार्यालय है। जिसे बुलडोजर से चलाकर हटाया गया है।

