जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ा फलता का, प्रचार खत्म होते ही घंटे भर पहले किया ऐलान
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के फलता से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। जहांगीर खान ने ऐलान किया था कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। यह ऐलान उस दिन हुई है जिस दिन चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनाव परिणाम सबको मालूम है। इसलिये कोई कैम्पेन नहीं चल रहा है। सारी गुंडागर्दी खत्म हो गयी। इनको पता है कि बुरी तरह टीएमसी की हार होगी।
फलता डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जहां दोबारा मतदान की तैयारियों के बीच तृणमूल कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। इस बात पर भाजपा बंगाल चीफ समिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए सवाल उठाया। फलता में चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक कहां है। इसी तरह से पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदू अधिकारी ने भी जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए पूछा कहा हैं पुष्पा।
‘सिंघम’ बनाम ‘पुष्पा’
पिछले कुछ दिनों से फलता का चुनाव सुर्खियों में बना हुआ है। देखते ही देखते यह चुनाव आम सियासी लड़ाई से आगे निकलकर एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट जैसा हो गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा, जिन्हें यूपी की सियासत में ‘सिंघम’ के तौर पर देखा जाता है। वहीं, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने एक चुनावी जनसभा में खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था, ‘अगर तुम सिंघम हो, तो मैं पुष्पा हूं, पुष्पराज, झुकेगा नहीं.’ इसी वक्तव्य को याद करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया कि पुष्पा कहां है।

