ग्वालियर में गोडसे की 116वीं जयंती पर जुलूस नहीं निकला, कार्यकर्ता बोले गोडसे की मूर्तियां लगाएंगे
ग्वालियर. दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय में मंगलवार को नाथूराम गोडसे की 116वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। यहां संगठन के पदाधिकारियों और काय्रकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। हिंदू महासभा ने शहर में चल समारोह निकालने की अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और संभावित तनाव को देखते हुए अनूमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरा कार्यक्रम कार्याल्य परिसर मे ही आयोजित किया।
कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी जी का वध किया था और भविष्य में उनकी मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इस स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी मौजूद रहा।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही
प्रशासन ने कहा कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की भडकाऊ गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ग्वालियर में गोडसे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके है। ऐसे आयोजनों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध जताया जाता रहा है।

