Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेत और गिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों की जांच के लिये चली विशेष मुहिम  

22 वाहनों पर कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपए का लगाया जुर्माना 
ग्वालियर-रेत एवं गिट्टी के परिवहन में लगे लोडिंग वाहनों की जांच के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शनिवार-रविवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। यह कार्रवाई जौरासी से लेकर ग्वालियर-सिकरौदा मार्ग तक की गई। इस दौरान 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई और लगभग डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह  ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 15 ट्रैक्टर, 2 डम्पर और 5 ऑटो के विरुद्ध नंबर प्लेट संबंधी अनियमितता, ओवरस्पीड एवं ओवरलोडिंग पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान को प्रवीण नाहर, नीलम मिंज, बालाजी गुर्जर, सौरभ व्यास सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet