LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पारा 42.5 डिग्री पार, दिन के साथ रातें भी गर्म

ग्वालियर. भीषण गर्मी का असर जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। शनिवार की सुबह 11:30 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दोपहर 2:30 बजे तक यह बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
सुबह भी नहीं मिली राहत
रविवार की सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक तापमान बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
44 डिग्री तक बढ़ने की आशंका
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में तापमान वृद्धि का प्रमुख कारण हैं।
गर्मी से बढ़े मरीज
भीषण गर्मी के चलते उल्टी-दस्त और लू से संबंधित मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *