LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 24 हजार लीटर पेट्रोल की रोजाना खपत घटी, ईवी कल्चर ने घटाई पेट्रोल की खपत

ग्वालियर. अमेरिका और ईरान के बीच बढते सैन्य तनाव और वैश्विक ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच ग्वालियर से राहत देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले में पेट्रोल और डील का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वहीं प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। पडताल में सामने आया है कि मार्च औ अप्रैल की तुलना में मई महीने में जिले में पेट्रोल की दैनिक औसत खपत में 24 हजार लीटर की कमी दर्ज की गई है। हालांकि डीजल की मांग अब भी स्थिर बनी हुई है।
ईवी कल्चर ने घटाई पेट्रोल की खपत
ग्वालियर में तेजी से बढ रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल कल्चर का असर पेट्रोल की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। बडी संख्या में लोग अब पेट्रोल वाहनों की जगह ईवी स्कूटर और इलेक्ट्रिक कारों की ओर रूख कर रहे है। अप्रैल माह में जिले के 217 पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन औसतन 262 किलोलीटर और मई में 238 किलोलीटर यानी 2 लाख 38 हजार लीटर पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन औसतन 262 किलोलीटर और मई में 238 किलोलीटर यानी 2 लाख 38 हजार लीटर पेट्रोल प्रतिदिन रह गई। इसय तरह अप्रैल की तुलना में मई में करीब 24 हजार लीटर प्रतिदिन कम पेट्रोल बिका। जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए लोग ईंधन बचत को लेकर पहले से अधिक सतर्क हुए है। वहीं ईवी अपनाने वाले उपभोक्ताओं की ओर से पेट्रोल की खरीद लगभग बंद हो गई है।
जिले में मौजूदा स्टॉक
ग्वालियर डिपो में 6,310 किलोलीटर पेट्रोल और 16,820 किलोलीटर डीजल सुरक्षित
पेट्रोल पंपों पर 2,486 किलोलीटर पेट्रोल और 3,167 किलोलीटर डीजल उपलब्ध
इसके आधार पर जिले में करीब 36 दिन का पेट्रोल और 51 दिन का डीजल स्टॉक सुरक्षित बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *