Newsमप्र छत्तीसगढ़

लोहे की रॉड से युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 20 सेकेंड में 25 बार बरसाई लाठियां

पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।ग्वालियर. पुरानी रंजिश की वजह से 8-10 लोगों ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर माला डाला है। हमलावरों ने युवक को बेहोश होने तक पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 20 सेकेण्ड में 25 बार लाठियां बरसाई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 7 अन्य आरोपी अभी भी फरार है। घटना शनिवार को श्रीनगर कॉलोनी में हुई है। मृतक की पहचान टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय कालू सेन के रूप में की गयी है। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अस्पताल में नौकरी करता था।
ऐसा बताया जा रहा है कि 3 माह पूर्व वह ग्वालियर के ठाठीपुर इलाके की श्रीनगर कॉलोनी में रहता था। उसके भाई संदीप का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी लगातार धमकियां दे रहा था। इसी वजह कालू सेन ग्वालियर छोड़कर फरीदाबाद शिफ्ट हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *