LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP बीजेपी में मलाईदार पदों के लिए बढ़ी खींचातानी, निगम-मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड और समितियां अटकीं

भोपाल. मध्य प्रदेश में राजनीतिक नयिुक्तियों को लेकर बीजेपी में अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है। इसके कारण 31 से ज्यादा निगम मंडलों, बोर्डों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां अटक गई है। इनमें से कुछ निगम मंडल, विकास प्राधिकरण को काफी मलाईदार माना जाता रहा है। भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों के बीच पूर्व से चल रहा चेतन सिंह का नाम फिलहाल अटक गया है। कुछ मंत्री और विधायक चाहते है कि इस पद पर उनके गुट के व्यक्ति की ताजपोशी हो ताकि भविष्य मे इसका फायदा अपने क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास के रूप में लिया जा सके।
प्रदेश में 31 पदोें पर नियुक्तियां बाकी
नीति एवं योजना आयोग, सामान्य निर्धन कल्याण आयोग, पिछडा वर्ग कल्याण आयोग, गोपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड, खनिज विकास निगम, पंजाबी साहित्य अकादमी, सिंधी साहित्य अकादमी, कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड, स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन, ऊर्जा विकास निगम, हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम, बीच एवं फार्म विकास निगम, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, कृषि विपणन बोर्ड, पर्यटन बोर्ड, महिला वित्त एवं विकास निगम, राज्य सहकारी अनुसिचत जाति वित्त विकास निगम, माटीकला बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम, सफाई कर्मचारी आयोग, कृषक आयोग, वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग, शिल्फी मंडल, समाज कल्याण बोर्ड, असंगठित कामगार बोर्ड, मदरसा बोर्ड, भारिया विकास प्राधिकरण, कोल जनजाति विकास प्राधिकरण, कटनी विकास प्राधिकरण, महाकौशल विकास प्राधिकरण, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में नियुक्तियां बाकी है।
जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
प्रदेश में हो रही राजनीतिक नियुक्तियों का जनता को कितना फायदा होगा, यह तो भविष्य में ही पता चल पाएगा, लेकिन आर्थिक रूप से सरकार पर बोझ आना शुरू हो गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के लिए कार्यालयों में जमावट, वाहनों का प्रबंध और कर्मचारियों की मांग बढऩे लगी है। एक पूर्व अध्यक्ष ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक महीने में एक अध्यक्ष, उसके लिए वाहन, ड्राइवर, कार्यालय व स्टॉफ का खर्च मिलाकर 3 से 5 लाख रुपए खर्च होंगे। उक्त खर्च का कांटा शुरू हो चुका है।
इन्हें दोबारा मौका
अब तक हो चुकी राजनीतिक नियुक्तियों में कुछ लोग ऐसे भी है जो पूर्व में भी पद पा चुके थे। इस बार तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए विनोद गोटिया पूर्व में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बनाए गए सत्येंद्र भूषण सिंह पहले वन विकास निगम में अध्यक्ष रहे हैं। जबकि महेंद्र सिंह यादव बीज विकास निगम में रह चुके हैं, अब उन्हें अपेक्स बैंक का प्रशासक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş