टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से छुट्टी, बैरियर लेस टोल सिस्टम सोमवार से होगा शुरू
नई दिल्ली. सड़कों पर आज से एक बड़ा बदलाव दिखाई देने वाला है। अब टोल प्लाजा पर गाडि़यों की लम्बी कतारें, बैरियर के सामने रूकने की विवशता और जाम में फंसने वाली परेशानी समाप्त होने वाली है। राजधान में पहलीबार ऐसा टोल सिस्टम शुरू हो रहा है। जहां गाडि़यां बिना रूके निकलेगी। टोल अपने आप कट जाय्रेगा। यानी सफर होगा तेज, सुगम और बिना रूकावट वाला होगा। सोमवार को केन्द्रीय सडत्रक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से नये बैरियर -लेस टोलिंग सिस्टम की शुभारंभ करने वाले हैं। जिससे देश के हाइवे सिस्टम में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यह नया मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर लेस टोल प्लाजा यूईआर-।। (अर्बन एक्सटेंशन रोड-।।) पर स्थित है।
मल्टी-लेन फ्री फ्लो क्या है
एमएलएफएफ बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम को देश में मॉडर्न और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस सिस्टम की खास बात यह हैकि जब वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो टोल कलेक्शन के लिये रूकने की जरूरत नहीं होती है।इस बीच टोल प्लाजा के बैरियर्स खुले (ओपन) रहते हैं। जिससे वाहन आसानी से निकल जाता है। वाहन के गुजरते समय बूथ पर लगा कैमरा फॉस्टैग को स्कैन करता है। जिससे टोल कटता है।
इस सिस्टम से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि, अब टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों और जाम से छुटकारा मिलेगा। जिससे वाहनों को बिना रुके टोल भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और फ्यूल की भी बचत होगी। दिल्ली में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा, यूईआर-II, से की जा रही है। हालाँकि इसका ट्रायल फिर सूरत में कुछ दिन पहले शुरू किया गया है और अब दिल्ली में भी बैरियर लेस टोल सिस्टम को शुरू किया जा रहा है। जो आने वाले समय में देश के कुछ अन्य शहरों में भी देखने को मिलेगा। जल्द ही यह व्यवस्था पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगी, जिसके चलते टोल प्लाजा पर अब यात्रियों के समय लंबी लाइनों में बिना वह समय नहीं गवाना पड़ेगा।

