Newsमप्र छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की अपील-एक साथ तक सोना नहीं खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाये, वेकेसंस पर जाने से बचें

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगों अपील करता हूं कि वह 1 साल तक शादियों के लिये सोना नहीं खरीदें, इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कोरोनाकाल का भी जिक्र किया है।
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। वहीं, सोना-चांदी के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। इस दौरान सिकंदराबाद में पीएम ने लोगों से अपील की है। सोना खरीदने से बचें। इस अवसर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लगभग 9 हजार 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, रेलवे, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनायें शामिल है।
पीएम मोदी ने कहा है कि कोरोनाकाल के दौरान हमने वर्कफ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं का अपनाया था। धीरे-धीरे हम इनकी आदत भी डाल चुके थे। आज समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष जोर देने की जरूरत है, इसलिए ईंधन की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नागरिकों पर बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार खुद पूरा भार उठा रही है।   हमें इस संकट का सामना एकजुट होकर करना होगा. दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही  है।  यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है।  PM मोदी ने बताया कि पिछले 5-6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।  विश्वभर में फर्टिलाइजर की एक बोरी लगभग 3000 रुपये में बिक रही है, जबकि भारत के किसानों को वही बोरी 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al