ग्वालियर में IPL सीजन में रोज 10 करोड़ तक का सट्टा, ऑनलाइन सट्टे की बड़ी मंडी का चौंकाने वाला सच
ग्वालियर. सरकार द्वारा 4800 सट्टा और ऑनलाइन कैसीनो साइटों और ऐप्स को बंद करने के बादवजूद ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिजिटल दांव का यह धंधा अब उद्योग का रूप ले चुका है। लोकल लिंक ब्लॉक होने पर सटोरिए सरहद पार दुबई और हांगकांग के नेटवर्क से इसका संचालन कर रहे हैं जिससे ग्वालियर भी ऑनलाइन सट्टे की एक बडी मंडी बनता जा रहा है। शहर में रोज करीब 5 करोड रुपए का सट्टा लगा रहा है जो आईपीएल जैसे पीक सीजन में 10 करोड रुपए प्रतिदिन तक पहुंच जाता है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सट्टा सिंडीकेट की जडें शहर से लेकर देहात तक जीम है। आईपीएल की आड में सटोरिए लोटस 360, टाइगरएक्सच-247, 99 एक्सच. कॉल, लेजर 247. कॉम, महादेव ऐप और श्रीराम बीके जैसे ऐप्स के जरिए सट्टे का कारोबार चला रहे है। हाल ही में पिंटो पार्क और मुरार की बंशीपुरा से पकडे गए बुकी ने खुलासा किया है कि शहर में उनकी तरह सट्टा खिलाने वालों का एक बडा जाल फैला हुआ है। पहले जहां गोवा, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई से लिंक मिलती थी वहीं अब यह धंधा सरहद पार से ऑपेट हो रहा है। वहीं लोकल सरगना कमीशन पर लिंक खरीदकर बुकी को थमा रहे है।

