Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्यार का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पति से तलाक करवाने के बाद शादी से मुकरा आरोपी

ग्वालियर. इंदरगंज थाना इलाके में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया। फिर निकाह का भरोसा देकर उसका पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और अब शादी से मना कर दिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
30 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि लगीाग 5 महीना पहले एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आपागंज निवासी अमन खान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया। अमन ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह उससे निकाह करेगा। जिन्दगीभर साथ रखेगा।
निकाह का झांसा देकर करवाया तलाक
महिला पहले से शादीशुदा थी। यह आरोप है कि अमन ने उसे अपने प्रेम और शादी के वादों में उलझाकर पति से तलाक लेने के लिये तैयार किया। तलाक होने के बाद 25 मार्च 2026 को आरोपी उसे नयी सड़़क स्थित होटल एसआर इन लेकर पहुंचा। वहां उसने निकाल का भरोसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी लगातार शादी का हवाला देकर उसे शांत कराता रहा और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा।
शादी की बात पर बदले तेवर
जब महिला ने आरोपी पर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो अमन अपने वादे से मुकर गया। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी है और अब वह उससे शादी नहीं कर सकता। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता शुक्रवार को इंदरगंज थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमन खान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *