LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में तबादले के इंतजार करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द हटेगा बैन

भोपाल. यदि सब ठीक रहा तो सरकार तबादलों पर बैन 12 मई के बाद कभी भी हटा सकती है। राज्य के कर्मचारी 15 जून तक तबादला करा सकेंगे। सीएम डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक में इसके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। दरअसल सीएम मोहन यादव ने बैठक में अपनी तरफ से तबादला नीति पर चर्चा छेड़ दी। उन्होंने अफसरों को तलब किया। उनसे पूछा कि नीति कहां है। अफसरों का जवाब मिला, तैयार है, लेकिन कुछ बिंदुओं पर चर्चा बाकी है।
अगली कैबिनेट में होगा पेश
बताया जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने कहा, मसौदा जल्द पेश करें। तबादलों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
सीएम के अचानक संज्ञान पर मंत्री हुए खुश
सीएम के अचानक संज्ञान लेते ही कई मंत्रियों के चेहरे खिल गए। असल में मंत्री क्षेत्र में काम करते हैं। जनता और कार्यकर्ताओं का सीधा वास्ता इन्हीं से पड़ता है। लंबे समय से तबादले की मांग उठ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा तबादला नीति पर अचानक संज्ञान लेने से तय है कि यह अगली कैबिनेट में तबादला नीति लाई जाना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *