बुजुर्ग दंपत्ति घर में की गयी डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने 10 हजार नम्बरों को तलाशा, तब मिला सुराग, 2 आरोपी गिरफ्तार
गुना. मृगवास थाना इलाके के ग्राम बकान्या में एक बुजुर्ग दम्पत्ति का अपहरण कर उनके साथ मारपीट और डकैती करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य अभी फरार है। नकाबपोश बदमाशों ने प्लॉट बिक्री से मिले 6 लाख रूपये लूटने के इरादे से इस घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गयी ज्वेलरी, नगद और हथियार बरामद कर लिये है।
क्या था घटनाक्रम
13 अप्रैल की रात 1-1.30 बजे के बीच बकान्या निवासी किसान वैंकटदास बैरागी और उनकी पत्नी मांगी बाई के घर में 5 नकाबपोश बदमाश घुस गये थे। बदमाशों ने दंपत्ति का अपहरण कर मारपीट की और प्लॉट बेचने के मिलंे 6 लाख रूपयों के बारे में पूछा जब दंपत्ति ने बताया कि उनके पास मात्र 1 लाख रूप्ज्ञये हैं तो बदमाशों ने तस्दीक करने के लिये मोबाइल में बैंक के मैसेज को भी चेक किया थां इसके बाद बदमाश 1 लाख रूपये नगद, ज्वेलरी और बाहर खड़ी कार की चाबी लेकर गेट पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गये।
एसपी हितिका वासल ने बताया कि 5 दिनों में घटनास्थल के आसपास उपयोग हुए करीब 10 हजार मोबाईल नंबरों का गहनता से तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिनमें एक संदिग्ध नंबर चिन्हित हुआ, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा उस मोबाईल नंबर धारक रामधन पुत्र हीरालाल कंजर उम्र 26 साल निवासी चिंता का डेरा ग्राम बिरयाई थाना कुम्भराज जिला गुना को 4 मई 2026 को हिरासत लिया गया । पुलिस टीम द्वारा संदेही रामधन कंजर से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मनोहर कंजर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की उक्त घटना करना स्वीकार किया, जिसने बताया कि घटना के दो दिन पहले वह लोग शिकार करने के लिए ग्राम बाकन्या तरफ गए हुए थे, इस दौरान बाकन्य गांव के बाहर रोड़ पर मकान बना हुआ दिखा था, उस दिन उनके द्वारा मकान के आसपास घूमकर देखने पर पता चला था कि उस मकान में बुजुर्ग पति पत्नि अकले ही रहते हैं और फिर दो दिन बाद 12 अप्रैल 2026 की रात में योजनाबद्ध तरीके से उस मकान में घटना को अंजाम दिया था ।
इसके उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी रामधन कंजर को प्रकरण में विधवत गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू की गई और जिनकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा सघन दविशें दी गईं, जिसके परिणामस्वरूप 4 मई 2026 को ही एक और आरोपी मनोहर उर्फ मनोरिया पुत्र तोरण कंजर उम्र 25 साल निवासी धाम का डेरा ग्राम बिरयाई थाना कुंभराज जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपी के कब्जे से बरामद सामग्री
पुलिस द्वारा आरोपियों की निशादेही से 15,000-रुपये नगद, सोने की नाक की बाली, चांदी की बिछुड़ी (एक जोड़ी), चांदी की पायल (एक जोड़ी), घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल, ताला तोड़ने के औजार सहित एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है ।

