Newsमप्र छत्तीसगढ़

चुनावी परिणामों पर यह राष्ट्रवाद के लोकतंत्र की जीत और अंहकारियों की हार-डॉ. मोहन यादव

ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। कहा यह परिणाम लोकतंत्र की जीत और देशविरोधी ताकतों की हार को दर्शाता है।

ग्वालियर. पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच एमपी के सीएम मोहन यादव ने राजनीतिक बयान दिया है। ग्वालियर विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जीत बताया है।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों चर्चा करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 5 राज्यों के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि होली, दीवाली जैसे त्योहारों की तरह आज आनंद का वातावरण है। यह अहंकारियों की हार और राष्ट्रवाद की जीत है। सीएम ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा है कि वहां घुसपैठियों और देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने की वजह से जनता न ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर अविश्वास जताया है। जबकि भाजपा पर भरोसा किया है। उन्होंने इसे पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की दिग्विजय यात्रा बताते हुए बंगाल की जीत पर बधाई दी है।
राहुल पर भी निशाना
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भाषा लोकतंत्र के पावन मंदिर को भी प्रभावित करती है और अराजक तत्वों को बढ़ावा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *