110 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले ऋषिगालव विश्वविद्यालय का CM ने किया भूमिपूजन

ग्वालियर. सोमवार को शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करने सीएम मोहन यादव पहुंचे। सीएम मे साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, जयभानसिंह पवैया, संतकृपाल सिंह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, सांसद भारतसिंह कुशवाह और भाजपा और आरएसएस के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद है। मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा 55 बीघा भूमि पर लगभग 110 करोड़ रूपये की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
राज्य उत्रीय पशुपालक सम्मेलन एवं दुग्ध उत्पादक
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में राज्यस्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह वृन्दावन ग्राम थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित करेंगे। सम्मेलन में डेयरी एवं पशुपालन लखनसिंह पटेल, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सम्मेलन के बाद सीएम शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 3.40 बजे गोला का मंदिर इलाके में निर्माणधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करेंगे। यहां वह एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल रवाना होंगे।
CM का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 3 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अपरान्ह 3.40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करेंगे।
शाम 4.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल रवाना होंगे।

