Newsमप्र छत्तीसगढ़

रविवार को अचलनाथ का खुला खजाना, दानपेटियों से एक माह में 5.29 लाख रूपये निकले

ग्वालियर. शहर के प्रसिद्ध अचलनाथ महादेव की देखरेख करने वाला अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की निगरानी में रविवार को दानपेटियां खोली गयी। दानपेटियों में इस बार श्रद्धालुओं ने जमकर अचलनाथ महादेव पर अपना प्यार लुटाया है। रविवार को खोली गयी दानपेटियों से 5 लाख 29 हजार 230 रूपये दान स्वरूप मिले हैं। जो कि पिछले महीने से की अपेक्षा में ज्यादा है।
आपको बता दें कि अचलेश्वर महादेव की दानपेटियां हर महीने के पहले रविवार को खोली जाती है। दानपेटियों से मिले दान का उपयोग धार्मिक और सामाजिक कार्यो में किया जाता है। निर्धारित तिथि पर मंदिर परिसर में न्यास से जुड़े सदस्यों और अधिकृत कर्मचारियों की उपस्थिति में दानपेटियां खोली गयी है। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नोटों और सिक्कों की गणना की गयी।
शहर के चर्चित अचलनाथ महादेव की देखरेख करने वाला अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की निगरानी में रविवार को दानपेटियां खोली गई हैं। दानपेटियों में इस बार श्रद्धालुओं ने जमकर अचलनाथ महादेव पर अपना प्यार लुटाया है।
रविवार को खोली गईं दानपेटियों से 5 लाख 29 हजार 230 रुपए दान स्वरूप मिले हैं, जो पिछले माह की तुलना में अधिक हैं। बता दें कि अचलेश्वर महादेव की दानपेटियां हर माह के पहले रविवार को खोली जाती हैं। दानपेटियों से मिले दान का उपयोग धार्मिक और सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।
निर्धारित तिथि पर मंदिर परिसर में न्यास से जुड़े सदस्यों और अधिकृत कर्मचारियों की उपस्थिति में दानपेटियां खोली गईं। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नोटों और सिक्कों की गिनती की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *