Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ANCA स्टेल्थ फायटर जेट का तेजी से होगा निर्माण, आंध्रप्रदेश सरकार ने दी 600 एकड़ जमीन

नई दिल्ली. आंध्रप्रदेश सरकार ने भारत के पहले स्वदेशी स्टेल्थ फायटर जेट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के निर्माण के लिये 600 एकड़ जमीन मंजूर कर दी है। यह फैसला राज्य कैबिनेट ने लिया है। यह प्लांट श्रीसत्य सांई जिले में बनेगा। यहां फायनल असेम्बली, प्रोटोटाइप डवलपमेंट, ग्राउड टेस्टिंग, फ्लाइट कॉम्पलेक्स और वैज्ञानिकों के लिये हाउसिंग की सुविधायें बनेंगी।
यह हब करीब 140 AMCA स्टेल्थ जेट्स बनाने का काम करेगा। प्रोजेक्ट से लगभग 1 लाख करोड़ रूपये का निवेश आने का अनुमान है। इसमें प्रायवेट कंपनियां जैसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम, L$T  और भारत फोर्ज जैसी कम्पनियां पार्टनरशिप में काम करेगी। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL ) को बायपास किया गया है। इससे प्रायवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ेगी और काम तेजी से होगा।
क्यों चुना गया श्री सत्य साई जिला?
इस जगह को इसलिए चुना गया क्योंकि यह बेंगलुरु में स्थित एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के बहुत करीब है।  वहां पहले से ही AMCA का डिजाइन और विकास का काम चल रहा है।  इलाके में एयरस्ट्रिप भी है, जो टेस्टिंग के लिए बहुत जरूरी है।  मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 2025 में ही इस प्रोजेक्ट के लिए आंध्र प्रदेश को प्राथमिकता देने की पिच दी थी । अब कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।
AMCA स्टेल्थ फाइटर क्या है?
AMCA भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट है।  यह दुश्मन के रडार में आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता है। इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सुपरक्रूज स्पीड, बेहतरीन एवियोनिक्स और मल्टी-रोल क्षमता होगी । यह राफेल और Su-30 MKI जैसे मौजूदा जेट्स से ज्यादा एडवांस्ड होगा. प्रोटोटाइप 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *