लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर 9 विनियमित कर्मचारियों की सेवा समाप्त
ग्वालियर -नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा लगातार बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज सोमवार को लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर 9 विनियमित कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार हेमंत पुत्र पूरन विनियमित सफाई संरक्षक वार्ड 46 बिना सूचना के अगस्त 2025 से अनुपस्थित रहने पर,बृजेन्द्र यादव पुत्र रूपसिंह विनियमित कुशल कार्यशाला पिछले 4 वर्ष से अनुपस्थित, ज्ञान सिंह पुत्र रामस्वरूप विनियमित कुशल कार्यशाला पिछले 6 वर्ष से अनुपस्थित, प्रवीण सर्जे पुत्र प्रकाश सर्जे विनियमित अर्द्धकुशल कार्यशाला पिछले 01 वर्ष से अनुपस्थित, हबीब खान पुत्र मुन्ने खान विनियमित अकुशल कार्यशाला पिछले 7 वर्ष से अनुपस्थित, दिलीप सिंह पुत्र एमएम राजपूत विनियमित कुशल कार्यशाला पिछले 7 वर्ष से अनुपस्थित, रविन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह सिकरवार विनियमित कुशल कार्यशाला पिछले 7 वर्ष से अनुपस्थित, बलकार सिंह विनियमित अकुशल पार्क 07 जनवरी 2026 से अनुपस्थित एवं विष्णू राजपूत विनियमित अकुशल पार्क 16 मार्च से अनपुस्थित रहने पर सभी की सेवा समाप्त की गई।

