सुख सागर अस्पताल में आयुष्मान योजना में घोटाले का लगा आरोप, उपचार केक नाम पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप
जबलपुर. सुखसागर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत बड़े फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए बहुजन चेतनाविकास मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को अस्पताल का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। खबर मिलते ही तिलवाराघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर 50-100 करोड़ रूपये तक का घोटाला हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के ऑफीसर और अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत हो सकती है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 1 और 6 अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत की गयी थी। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसी के विरोध में 10 अप्रैल को प्रदर्शन किया गया।
सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया है कि प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन मिला है। जिसे संबंधित अधिकारियों का जांच के लिये भेजा जायेगा। अस्पताल से संपर्क करने पर प्रबंधन ने फोन पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
दूर-दराज से मरीज लाकर भर्ती करने का लगा आरोप
मोर्चा का आरोप है कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर 498 बेड दिखाये गये है। मरीजों को लाने के लिये निजी बसों का उपयोग किया जाता है। मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी और छिंदवाड़ा जैसे जिलों से प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम मेहरा के अनुसार सामान्य बीमारियों से भी मरीजों को भर्ती कर लिया जाता है। उनके आयुष्मान कार्ड से 40-50 हजार रूपये तक क्लेम लिया जाता है। उपचार के खर्च की सही जानकारी भी मरीजों को नहीं दी जाती है।
ये है शिकायत
– आयुष्मान योजना इलाज के नाम पर करोड़ों का सुखसागर अस्पताल में हुआ है घोटाला, जिसकी जांच हो।
– वन विभाग की जमीन पर बना है अस्पताल, इसकी जांच होना चाहिए।
– आदिवासियों की जमीन पर सुख सागर अस्पताल की हुआ है निर्माण।
– अस्पताल वैध है तो कर्मचारियों को चंद रुपए दिए जा रहा है वेतन।

