Newsमप्र छत्तीसगढ़

EV चार्जिंग के दौरान लगी से 8 की मौत, 4 घायल, डिजीटल लॉक नहीं खुले, घर में फंसे ही रह गये

इंदौर. इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के बीच शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गयी। जिसने 3 मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर व्यापारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत है जिसमें 4 लोग घायल है। मारे गये लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे। जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आये थे। घटना बुधवार की सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।

पुलिस के मुताबिक कार से घर तक फैली आग ने अन्दर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका जबरदस्त था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बन्दहोने से घर में लगे डिजीटल लॉक भी नहीं खुल पाये। भीतर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला । रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाडि़यां खबर देने के लगभग 1  घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची।
बिहार के किशनगंज निवासी बिजली देवी ने बताया कि विजय सेठिया कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े थे। उन्हें जबड़े में कैंसर था। इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ अपने बेटी-दामाद के घर इंदौर गए थे। पड़ोसी दुकानदार सौरभ ने बताया कि विजय सेठिया इलाज कराने के लिए इंदौर गए थे, लेकिन वहां हादसे में उनकी पत्नी, बेटे, बहन और बहनोई समेत उनकी भी मौत हो गई। सौरभ के अनुसार, विजय सेठिया की किशनगंज में 2 दुकानें हैं। वे इन दिनों अपना नया घर भी बनवा रहे थे। सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उनके घर गए थे।

हादसे से जुड़ी फोटोज…

आग ने तीनों फ्लोर को चपेट में ले लिया था।
आग ने तीनों फ्लोर को चपेट में ले लिया था।
कार से फैली आग ने मकान के अलावा बिजली के पोल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
कार से फैली आग ने मकान के अलावा बिजली के पोल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मौके से एक बच्चे की डेडबॉडी मिली है।
मौके से एक बच्चे की डेडबॉडी मिली है।
आग पूरे घर में फैल गई। घर में पॉलिमर केमिकल रखा था। इससे आग और भड़क गई।
आग पूरे घर में फैल गई। घर में पॉलिमर केमिकल रखा था। इससे आग और भड़क गई।
शॉर्ट सर्किट के बाद आग घर में रखे एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच गई और इनमें ब्लास्ट हो गया।
शॉर्ट सर्किट के बाद आग घर में रखे एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच गई और इनमें ब्लास्ट हो गया।
बिजली सप्लाई बंद होने से डिजिटल लॉक नहीं खुला। बाद में ग्रिल काटकर लोगों को निकाला गया।
बिजली सप्लाई बंद होने से डिजिटल लॉक नहीं खुला। बाद में ग्रिल काटकर लोगों को निकाला गया।
बिहार के किशनगंज से विजय पत्नी सुमन के साथ रिश्तेदार मनोज पुगलिया के घर इंदौर आए थे। हादसे में इनकी भी मौत हो गई।
बिहार के किशनगंज से विजय पत्नी सुमन के साथ रिश्तेदार मनोज पुगलिया के घर इंदौर आए थे। हादसे में इनकी भी मौत हो गई।
हादसे के बाद मनोज के बड़े बेटे सौरभ को सांत्वना देते हुए महापौर।
हादसे के बाद मनोज के बड़े बेटे सौरभ को सांत्वना देते हुए महापौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *