Newsमप्र छत्तीसगढ़

म्हाराष्ट्र पुलिस में हुई लूट का सोना सराफा बाजार में दविश देकर 126 सोना जब्त किया

ग्वालियर. लश्कर के सराफाबाजार में 7 जगह से लूटे सेने को बरामद करने के लिये महाराष्ट्र पुलिस ने दविश दी है। पुलिस ने बताया है कि महाराष्ट्र के जलगांव, कल्याण और वर्धा आदि ठिकानों की लूटे गये सोने की तलाश में यहां आयी है। लूटकांड के मास्टरमाइंड ने पुलिस को बताया था कि लूट के बाद वह ट्रेन के माध्यम ग्वालियर पहुंचा था। यहां एक बिचौलिये के जरिये सराफाबाजार में रामा ज्वेलर्स पर 126 ग्रेाम सोना गिरवी रखा है। यहां व्यापारी को को लुटेरे ने बतायाथा कि उसकी मां को कैन्सर है और उपचार के लिये रूपयों की आवश्यकता है। घटना सोमवार की शाम की है।
पुलिस ने सराफा कारोबारी को भी निगरानी में लेकर ग्वालियर की कोतवाली थाने लेे गयी। इधर पुलिस ने 3 गाडि़यां देखकर बाजार मेुं इनकम टैक्स द्वारा छज्ञपे की खबर से बाजार में हड़कम्प मच गया। महाराष्ट्र पुलिस लूटा गया सोना लेकर वापिस चली गयी है। फिलहाल व्यापारी को आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस ज्वेलरी गिरवी रखवाने वाले की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र के 3 बड़े शहर कल्याण, वर्धा और जल गांव में पिछले एक माह में 7 लूट की घटना हुई है। सनसनीखेज लूटकांड में महाराष्ट्र पुलिस ने लुटेरों की गैंग के मास्टरमाइंड हसनअली को 3 दिन पहले गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वह लूट का माल एमपी के ग्वालियर के सराफा बाजार में गिरवी रखा है। लुटेरा हसन अली ने 126 ग्राम सोना रामा ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखना बताया था। सोमवार की शाम को महाराष्ट्र पुलिस बदमाश को लेकर ट्रेन से ग्वाििलयर पहुंची और यहां से कोतवाली थाना पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया है।
दुकान से बरामद किया लूटा गया सोना
महाराष्ट्र पुलिस ने ग्वालियर पुलिस की मदद से सराफा बाजार में दबिश देकर रामा ज्वेलर्स के संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने हसन अली को पहचान कर जेवर गिरवी रखना स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने 126 ग्राम सोना बरामद किया और व्यापारी को कोतवाली थाना ले गई।
यहां सराफा के अन्य व्यापारी पहुंच गए। व्यापारी ने बताया कि उनको तो हसन ने यह बताया था कि उसकी मां को कैंसर है और इलाज के लिए पुश्तैनी गहने बेचने पड़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की डिटेल नोट कर ली और उसे इस मामले में गवाह बनाने के बाद वापस लौट गई है।
ग्वालियर के बाड़ा स्थित सराफा बाजार में महाराष्ट्र पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंची तो कारोबारी के यहां छापे की खबर से हड़कंप मच गया। इससे आसपास के कुछ व्यापारियों ने भी अपने यहां के शटर गिरा दिए। जब बाद में पता लगा कि लूट का सामान गिरवी रखने का है तो बाजार में व्यापारियों की जान में जान आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *