1 अप्रैल से नियम होगा लागू, फॉस्टैग एनुअल पास के बढ़ गये दाम

नई दिल्ली. देश के हाइवे पर यात्रा करने वालों के लिये एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है। नेशनल हाइवे पर टोल पेंमेंट को सुलभ बनाने के लिये शुरू की गयी नयी फॉस्टैग एनुअल पास योजना अब थोड़ी महंगी होने जा रही है। केन्द्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये इस पास की कीमत में हल्की बढ़ोत्तरी करन का निर्णय किया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से निजी वाहनों के लिये फॉस्टैग एनुअल पास की कीमत बढ़ाकार 3 हजार 75 रूपये कर दी गयी है। इससे पहले की कीमत 3 हजार रूपये थी। यह पास प्रायवेट कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कॉमर्शियल वाहनों के लिये लागू होता है।
एनुअल पास फॉस्टैग क्या है
आपको बता दें कि फॉस्टैग एनुअल पास को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किया गया था। इसका मकसद हाइवै पर बार-बार टोल भुगतान की परेशानी को कम करना और डिजीटल टोल कनेक्शन को बढ़ावा देना था। इस योजना के तहत अगर किसी प्रायवेट व्हीकल में वैलिड फॉस्टैग लगा है तो वह इस पास को ले सकता हैं यह एनुअल पास एक्टिव होने के बाद वाहन एक साल तक या फिर अधिकतम 200 ट्रिप्स (जो भी पहले पूरा हो ) तक के लिये वैलिड होगा।
फॉस्टैग एनुअल पास कैसे करें रीन्यू
यदि आप नियमित रूप से हाइवे पर चलते है और अभी तक आपने फॉस्टैग एनुअल पास नहीं लिया है तो आप इसे नेश्नल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंउिया (एनएचएआई) सडक परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक बेवसाइट और राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीद सकते है। इसके अलावा इन तरीकों से मौजूदा पास को रीन्यू भी कराया जा सकता है। उपभोक्ता को अपने फॉस्टैग से जुड़े एकाउंट में लॉग इन करना होगा है। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर और मोबाइल नम्बर दर्ज करना पड़ता है। फिर यूपीआई, डेटि कॉर्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम पेमेंट किया जा सकता हे। पेमंेंट पूरा होते ही यह पास सीधे फॉस्टैग से लिंक हो जाता है। आमतौर पर 24 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वाहन मालिक एक साल तक के लिये 200 टोल क्रॉसिंग तक इसका लाभ उठा सकता है।

