Newsमप्र छत्तीसगढ़

नगरनिगम की पहल -पार्क-रोटरी को निजी संस्थान संवारेंगे

ग्वालियर – ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर को और अधिक हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने निजी संस्थानों के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। शहर के प्रमुख रोड जंक्शनों, रोटरी और पार्कों के विकास, सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए निजी कंपनियों, संस्थानों और संगठनों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में यह पहल शुरू की गई है। इसके तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर कंपनियों, फर्मों, विज्ञापन एजेंसियों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को शहर के अविकसित पार्कों, रोटरियों और चौराहों को गोद लेकर उनका विकास और सौंदर्यीकरण करने का अवसर मिलेगा। इससे संस्थान अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से शहर के विकास में योगदान दे सकेंगे।
योजना का उद्देश्य बेहतर सुविधाएं
नगर निगम द्वारा जारी EOI की शर्तों के अनुसार पार्क अथवा रोटरी को गोद लेने वाली संस्थाओं को आधुनिक लैंडस्केपिंग, पौधरोपण, बैठने की व्यवस्था और बेहतर लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उपाय भी अपनाने होंगे, जिनमें सोलर लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी। इन उपायों से जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को भी बढ़ावा मिलेगा।
ईओआई के लिए आवश्यक तिथियां
नगर निगम ग्वालियर द्वारा 10 मार्च 2026 को ईओआई जारी की गई है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्थाएं नगर निगम कार्यालय, सिटी सेंटर में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet