Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP में मंत्रिमंडल के विस्तार जल्द, आयेंगे न ये चेहरे, कुछ मंत्री होंगे बाहर

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में महाफेरबदल का बिगुल बज गया है। सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठकों के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चायें तेज हो गयी है। सूत्रों के अनुसार सरकार 4-5 नये मंत्रियों को मौका देने की तैयारी चल रही है।
कौन-कौन के मंत्री बनने की संभावना
नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव, अनुभव के साथ मजबूत दावेदार बताये जा रहे है। मालिनी गौड, इन्दौरकी प्रभावी नेता है। सिंधिया खेमे से संभावित नाम बृजेंन्द्रसिंह यादव का है। इसके अलावा प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनिस, कमलेश शाह ओर शैलेन्द्र कुमार जैन का नामों पर चर्चा तेज है। वहीं दूसरी ओर आदिवासी कोटे से किसी वरिष्ठ विधायक को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
खाली पद और रणनीति
मध्य प्रदेश में फिलहाल 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, और चार पद खाली हैं। नई नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की कोशिश होगी। कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में राष्ट्रीय जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
नजर: नई नियुक्तियां नवरात्रि के आसपास की जा सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा राजनीतिक शिफ्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *