Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

तालिबान ने पाकिस्तान के नाम जारी किया डेथ वारंट, करांची, इस्लामाबाद और क्वेटा को दहलाने की धमकी

नई दिल्ली. अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अब आर-पार की जंग में तब्दील होता हुआ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान द्वारा की गयी एयरस्ट्राइक के बाद अब तालिबान के एक सीनियर अधिकारी ने पाकिस्तान के प्रमुख शहरों पर हमले की धमकी दी है। यह चेतावनी कथित तोर पर अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद सामने आयी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के तालिबान गवर्नर के प्रवक्ता हाजी जाहिद ने बताया है कि यदि पाकिस्तान की तरफ से ऐसे हमले जारी रहते हैं तो पाकिसतान के बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से इस्लामाबाद, करांची और क्वेटा का उल्लेख किया है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किये है। इन हमलों में राजधानी काबुल और कंधार समेत कुछ अन्य इलाकों को भी निशाना बनाये जाने की खबरें आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *