Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

युद्ध के बीच अमेरिका का रीफ्यूलिंग प्लेन क्रैश, प्लेन में 5 क्रू मेम्बर थे सवार

नई दिल्ली. अमेरिकी सेना का एक रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी ने बताया है कि ईरान में जारी जंग के दौरान उनका केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 5 क्रू मेम्बर सवार थे।
सेना ने बयान में कहा है कि कुल 2 विमान थे। जिसमें एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई जबकि दूसरा विमान क्रैश हो गया। सेना ने कहा है कि यह हादसा ना तो दुश्मन की गोलीबारी से हुआ और न ही फ्रेंडली फायर की वजह से। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जांच की जा रही है। बयान में कहा गया है कि घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फ्रेंडली हवाई इलाके में हुई है। बचाच अभियान जारी है। यह ऑपरेशन ईरान को निशाना बनाने वाली अमेरिकी सैन्य कार्यवाही का पार्ट है।
आपको बता दें कि अमेरिका का यह केसी-135 विमान लम्बी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही फ्यूल भरने के लिये उपयोग किया जाता था। हाल के दिनो ंमें अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्यपूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किये है। यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस वक्त शुरू हुआ। जब अमेरिकी और इजरायली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किये थे। इसके बाद यह जंग एक व्यापक क्षेत्री सैन्य ऑपरेशन में तब्दील हो गयी।
विमान दुर्घटना ऐसे वक्त हुई है जब इस संघर्ष में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमलों की शुरूआत के बाद से अभी तक 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध में लगभग 150 अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *