Newsमप्र छत्तीसगढ़

चार अवैध कॉलोनियों पर निगम ने की कार्रवाई

ग्वालियर -नगर निगम सीमा अंतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशानुसार नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 66 अवैध कॉलोनियों में से 12 मार्च 2026 को ग्वालियर पूर्व विधानसभा वार्ड क्र. 59 के अन्तर्गत ग्राम केदारपुर के सर्वे क्र. 203ध्1, 206ध्1. 203ध्3, 204, 205, 203ध्2. 253ध्1, 277 लगभग रकवा 1.455 हेक्टेयर (कुल 04 अवैध कॉलोनी) भूमि पर दीवान सिंह पुत्र होतम सिंह, विद्या कुशवाह पत्नी दर्वेश सिंह, रामवरन सिंह पुत्र कल्याण सिंह, विष्णु प्रजापति पुत्र गोविन्दी प्रजापति, जितेन्द्र गुर्जर पुत्र रामवीर गुर्जर, रामबाबू कुशवाह पुत्र सुमेर सिंह कुशवाह आदि के द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई।
उपरोक्त कॉलोनियों को खसरे के कॉलम क्र. 12 में दर्ज कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र भेजा गया है तथा पुलिस कार्यवाही भी की जा रही है। कार्रवाई में सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य, भवन निरीक्षक रविन्द्र गुर्जर, मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *