Newsमप्र छत्तीसगढ़

नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 1 हजार पुलिस कर्मचारी, 300 स्वयं सेवक और सीसीटीवी से होगी निगरानी

सिग्नलों को किया ठीक।

डबरा. नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में है। नगरपालिका प्रशासन शहर में सौन्दर्यीकरण और साफ-सफाई सुनिश्चित कर रहा है। जबकि आयोजन समिति भी सभी व्यवस्थओं को अंतिम चरण देने में जुटी है। समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। 300 स्वयंसेवकों की एक टीम तैनात रहेगी।जिसमें 100 से ज्यादा महिला स्वयंसेवक शामिल है। पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।ग्वालियर से 1 हजार पुलिसकर्मी डबरा भेजे गये है। जिन्हें कई स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। प्रसिद्ध दात्री महाराज समेत अन्य संत 9 तारीख को डबरा पहुंचेंगे। वह कार्यक्रम के पूजन-पाठ की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विकास कार्यो ने गति पकडी
इस आयोजन के चलते शहर में लम्बे समय से रूके विकास कार्यो ने गति पकड़ी है। सड़क मरम्मत और क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत जैसे कार्य जो पहले लंबित थे। अब तेजी से किये जा रहे है। प्रशासन नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशेषरूप से सक्रिय है। सुभाषगंज और जवाहरगंज मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत कर उन्हें पेंट किया गया है। ग्वालियर रोड पर भी डिवाइडरों का सौन्दयीकरण किया गया है। डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की छटनी की गयी है। धूल की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। ओवरब्रिज पर लम्बे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी चालू कर दी गयी है। सिंधिया चौराहे पर यातायात सिग्नल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गयी है। यह विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेशों के बाद संभव हो पाया है।
नहीं होगी असुविधा
आयोजन समिति के सदस्य मुकेश बंटी गौतम ने बताया कि प्रशासन अपनी व्यवस्थाएं कर रहा है। वहीं समिति के सदस्य भी दिन-रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। 300 स्वयंसेवकों की टीम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि आयोजन समिति के साथ और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद पार्किंग सहित वीआईपी रूट तय कर लिया गया है। पुलिस बल आ चुका है, किसे कहां तैनात करना है। उस आधार पर उनकी तैनाती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *