कांग्रेस के विधायक भी टूटे, भाजपा ने कर्नाटक में किया शिफ्ट

भोपाल. दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाया और कहा कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाया है। भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 और एक निर्दलीय विधायक को हरियाणा के गुरूग्राम के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया जिसके बाद भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। दोनों मंत्री बसपा की निलंबित विधायक रामबाई के साथ होटल से बाहर आते दिखे लेकिन बाकि विधायक कहां है इसे लेकर संशय बना हुआ है।
4 विधायकों को बेंगलुरू भेजा
जानकारी के अनुसार 4 विधायकों को बेंगलुरू भेजा गया है। जिन विधायकों के बेंगलुरू जाने की खबर है उसमें से कांग्रेस के एंदेल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग और बिसाहूलाल साहू के नाम हैं वहीं निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा और बसपा के विधायक लापता बताए जा रहे है।
आगे की रणनीति पर काम होगा
नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आगे की रणनीति पर काम कर रहे है। इसी क्रम में सुबह बंद कमरे में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ उनकी डेढ़ घंटे की मुलाकात हुई उसके बाद वह भाजपा कार्यालय रवाना हो गए जहां पर जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। अब आगे की रणनीति पर काम होगा कुल मिलाकर आज का दिन मध्य प्रदेश की सरकार के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *