सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को बुलडोजर से हटाया, इकरा इंस्पेक्टर पर भड़की

सहारानपुर. उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध पाया था। मस्जिद कमेटी की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आरआरएफ की तैनाती रहीं। वहीं इस मामले को लेकर सहारनपुर जाने की प्रयास कर रही कैराना से सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।
शुक्रवार की देर रात से चल रही हलचल के बाद शनिवार को तड़के लगभग 4 बजे प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। सुबह लगभग 6 बजे 4 बुलडोजरो की सहायता से धस्वतीकरण कर दिया। कलेक्ट्रेट के सभी प्रमुख गेट बन्द कर बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गयी। बुलडोजर से मस्जिद की दीवारें गिराने के साथ मलबा नगरनिगम की गाडि़यों में भरकर हटाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

क्या है पूरा मामला
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई जा रही है। शनिवार तड़के 4 बजे से 6 बुलडोजर मस्जिद को तोड़ने में जुटे हैं। एक हिस्सा गिराया जा चुका है। एहतियात के तौर पर 5 कंपनी PAC, RAF और पुलिस के 200 जवान तैनात हैं। पुलिस किसी को मस्जिद के पास जाने नहीं दे रही है। इससे पहले, शुक्रवार रात 11 बजे अफवाह फैली कि प्रशासन मस्जिद को तोड़ने जा रहा है। इसके बाद भारी भीड़ जुट गई थी। इसका पता चलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। कार्रवाई के खिलाफ सहारनपुर आ रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान इकरा इंस्पेक्टर और महिला दरोगा पर भड़क गईं। कहा कि आप हमें रोक नहीं सकते। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार से तुरंत कार्रवाई रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में की जा रही कार्रवाई ठीक नहीं है। इस बीच, रात में ही सांसद इमरान मसूद फेसबुक लाइव आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई ऐसा काम न करे, जिससे आगे चलकर मुसीबतों का सामना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद को तोड़ना सही नहीं है। इसके खिलाफ हम लोग हाईकोर्ट जाएंगे।
3 तस्वीरें देखिए-




