LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरोत्तम का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ जुटाकर फिर दिखाया दम

दतिया. जन्माष्टमी के मौके पर दतिया के दादा यानी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक बार फिर विराट रूप देखने को मिला। राजनीति की भाषा में शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा सकता है। दरअसल नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद दतिया लौटे तो उनके निवास माई कृपा का नजारा कुछ अलग ही था। बडी संख्या में समर्थक वहां पहुंचे और अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

दिल्ली से दतिया लौटे नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके निवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी।
नरोत्तम मिश्रा ने भी समर्थकों का उत्साह बढाने में कोई कसर नहीं छोडी। उन्होंने अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और उनका मुंह मीठा कराया साथ ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की, के नारे भी लगवाए।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरों ने उनके समर्थकों में फिर से जोश भर दियाहै। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनकी मुलाकात हो या फिर ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उनकी मौजूदगी या भोपाल में सत्ता और संगठन के लोगों से उनका मेल-मिलाप, इन तस्वीरों को समर्थक नरोत्तम मिश्रा की राजनीति में बढती सक्रियता के संकेत के तौर पर देख रहे है। अब दतिया में उनके समर्थक खुलकर कहने लगे है कि दादा का जलवा बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *