मप्र के शिवपुरी में बना ड्रग्स का नया ठिकाना, शिवपुरी में बनाई जा रही थी दिल्ली में पकड़ी 2500 करोड़ की हेरोइन
ग्वालियर. देश की राजधानी नई दिल्ली में पकड़ी ड्रग्स को मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बनाकर तैयार की गयी थी। स्पेशल सेल के आयुक्त नीरज कुमार के अनुसार आईएसआई और खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने अब अपना नया गढ़ मध्यप्रदंेश को बनाया है खासकर मध्यप्रदेश के शिवपुरी को। दरअसल, यहां के ग्रामीण इलाको में छोटी-छोटी फैक्ट्रियों की आड़ में अफगानिस्तान -पाकिस्तान के रास्ते भारत आई ड्रग्स को फाइन क्वालिटी का बनाया जाता है और फिर यहां से ड्रग्स आसानी से पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती है।
मप्र के शिवपुरी के आगरा बॉम्बे रोड पर जिप्सम के गोदाम में ड्रग्स चोरी-छिपे फैक्ट्री में तैयार की गयी और फिर यहीं से हाईवे के माध्यम से दूसरे राज्यों में यह हेरोइन भेजी गयी। हाल ही में कस्टम और डीआरई (डायरेक्टर रेवेन्यू ऑफ इंटेंलीजेंस) टीम ने शिवपुरी से 2 आरोपी को उठाया है अभी फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी मप्र के शिवपुरी में कई हजार करोड़ की ड्रग्स बरामद की गयी है।
केमीकल से तैयार की जा रही हेरोइन
आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश में विदेशों से केमीकल लाकर हेरोइन तैयार की जा रही है जांच एजेंसियों को शक है कि ड्रग्स का पैसा आतंकी गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। ड्रग्स का पैसा हवाला के माध्यम से पुर्तगाल में नवप्रीत को भेजा जा रहा है।
शिवपुरी में बनाई जा रही थी हेरोइन
स्पेशल कमिश्नर नीरज ठाकुर ने बताया कि स्पेशल सेल ने हाई ग्रेड की 354 किलो हेरोइन (Heroin) जब्त की है. इसके अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 100 किलो केमिकल भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस हेरोइन को बनाने का काम मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हो रहा था. वहीं तैयार हुई हेरोइन को फरीदाबाद की हाउसिंग सोसायटी में छिपाकर रखा गया था. बरामद हुई ड्रग्स (Drugs) की कीमत करीब 2500 करोड़ रुपये है.

