गांधी रोड पर दो कारें आमने -सामने से टकराई
ग्वालियर. गांधी रोड स्थित झलकारी बाई प्रतिमा के सामने स्विफ्ट कार यूपी80सीवी0955 के बीच मारूति एटिंगा एमपी07सीएच 8568 आमने सामने से टकराई। जबकि स्विफ्ट कार रांग साइड से आ रही थी स्विफ्ट कार चालक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गये। पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची तो कारों को मौके हटवाया नहीं गया है। ऐसी स्थिति रात भर रहेगी।
आपको बता दें कि इस तरह के सड़क हादसे में कोई न कोई कार चालक शराब के नशे में रहता है। ऐसी स्थिति एक्सीडेंट होने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाती है। शनिवार की रात में शिन्दे की छावनी पर एक कार जिसमें सभी लोग नशे में थे 3 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया जिसकी अस्पताल में मौत हो गयी। आक्रोशित भीड़ कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

