किले की पहाडियों से फैल रहा है सीवर का पानी, परेशान है कॉलोनीवासी, सीएम से की शिकायत, कोई समाधान नहीं
ग्वालियर. किले की तलहटी से सटी कॉलोनियों के निवासी बदबू के शिकार हो रहे हैं और चारों ओर सीवर का पानी फैल रहा है, जिसे डेंगू फैलने की संभवना जताई जा रही है इस बात को स्वच्छता अभियान के प्रभारी निगमायुक्त की जानकारी में लाया गया है । आपको बता दें यह सीवर का पानी ग्वालियर किले स्थित गुरूद्वारे पर गुरू हरगोविंद सिंह जी 400वां पर सिखों द्वारा मनाया जा रहे पर्व में देश भर से आये सिखों के सीवर पानी तहलटी से कॉलोनी जिसमें विकास नगर, खेरापति नगर और प्रेमनगर शामिल है। कॉलोनी के निवासियों ने इस बात की शिकायत सीएम हैल्पलाईन, सीएम शिवराजसिंह के ट्विटर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से की है। यह सीवर का पानी पिछले 3 दिनों से फैल रहा है। कॉलोनीवासी संजय शर्मा ने बताया कि इस तरह के हालात रहें तो जल्द कॉलोनीवासी डेंगू के शिकार होंगै।
एक अन्य कॉलोनीवासी ने सीवर पानी फैलने की शिकायत सीईओ स्मार्टसिटी, नगरनिगम आयुक्त, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सीएम कार्यालय और ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्विटर हैण्डल पर की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

