LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरोत्तम मिश्रा पर स्थिति स्पष्ट नहीं, आशुतोष तिवारी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल. उप चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा अब नया प्लान लेकर दतिया में उतरने की तैयारी कर रही है। प्लान में बहुत कुछ तय कर लिया है जिसकी घोषणा होनी बाकी है। नए प्लान के साथ ही दो प्रमुख नेताओं की नई भूमिकाएं भी सामने आ सकती है। दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी को जहां बडी जिम्मेदारी दी जा सकती है वहीं नरोत्तम मिश्रा की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। दतिया में उनके योगदान और प्रभुत्व को पार्टी नकार नहीं पा रही है।
भाजपा नया प्लान जारी नहीं करेगी
बीजेपी के नए प्लान का सबसे बडा हिस्सा दतिया जिले की नई कार्यकारिणाी है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कार्यकारिणाी को एक ही बार में जारी किया जाए या फिर इसकी टुकडों में घोषणा की जाए। चूंकि दतिया में हार की जिम्मेदारी तय होनी बाकी है तब तक भाजपा नया प्लान जारी नहीं करेगी।
कांग्रेस 2028 में तीसरी जीत के लिए अभी से कर रही तैयारी
उधर उप चुनाव जीत चुकी कांग्रेस 2028 के चुनाव में भी जीत को बरकरार रखने की तैयारी में है। कांग्रेस यह सीट किसी हाल में खोना नहीं चाहेगी। चूंकि घनश्याम सिंह मजबूत प्रत्याशी थे, जो विधायक बन चुके हैं। वे दतिया में अपनी स्वीकारोक्ति बढ़ाएंगे। वहीं भाजपा को इन दो साल में जमीनी स्तर पर जन विश्वास जीतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *