LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में हवाई जहाज से आनी थी ओजी गांजे की खेप, दिल्ली से जुड़ा नेटवर्क

ग्वालियर. शहर के पडाव इलाके में पुलिस ने गांजा तस्कर पकडा है, उसके पास से सामान्य किस्म का 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है लेकिन उसके मोबाइल की चैट ने पुलिस अफसरों को हिलाकर रख दिया। उसकी वाट्सएप के जरिये दिल्ली के बडे सप्लायर से बात होती है। चैटिंग से राजफाश हुआ है- यह तस्कर ओजी ओशियन ग्रोथ गांजा और एमडी ड्रग तक मंगवा चुका है। इसके अलावा कुछ अन्य सिंथेटिक ड्रग को लेकर भी बातचीत है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
तलाशी के दौरान 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ
पडाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और उनकी टीम को पिछले कुछ दिनों से सुराग मिल रहा था कि ललितपुर कालोनी का निवासी सूरज पुत्र ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव गांजा तस्कर है। वह स्टेशन से गांजा लेकर आता है। पडाव इलाके में कार के अंदर ही गांजे की डील करता है। बीते रोज पुलिस को सूचना मिली तो घेराबंदी शुरू की। एलआईसी तिराहे के पास खंडहर में सूरज खडा दिखा। उसने पुलिस को देखकर दौड लगा दी। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली तो गांजा मिला। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जब उसका मोबाइल जब्त कर चैटिंग देखी तो पुलिस के होश उड गए।
अगली बडी खेप हवाई जहाज से आने वाली थी
चैट से पता चला है कि गिराहे की अगली बडी खेप हवाई जहाज के जरिए आने वाली थी। इस गांजे की इंटरनेशनल और मेट्रो शहरों में कीमत करीब 7 लाख रुपए प्रति किलो तक होती है। पुलिस अब इस चैट के आधार पर सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। व्हाट्स एप चैटिंग खंगाली तो इसमें प्रिंस नाम के व्यक्ति का नंबर मिला। यह नंबर इसी नाम से सेव है। इसमें ओजी गांजा, एमडी ड्रग व अन्य ड्रग के संबंध में चैटिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *