LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कफ सिरप कांड में गरमाई देश की सियासत, MP आ रहे है राहुल गांधी

भोपाल. मध्य प्रदेश में कफ सिरप से मौतों का मामला अब गरमाता जा रहा है। स्थिति ये है कि कफ सिरप पर सियासी जंग छिडी हुई है। भाजपा जहां मामले को संभालने और सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे रही है वहीं कांग्रेस, भाजपा पर लगातार वार कर रही है। इस बीच बडी खबर ये आ रही है कि लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ सकते है। जानकारी के अनुसार वे यहां छिंदवाडा, बैतूल जिलों में उन परिवारों से मुलाकात करने आ रहे है जिन परिवारों के आंगन सूने हो गए। बता दें कि मामले पर कांग्रेस-भोपा पर लगातार हमलावर है वहीं प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की बात कह रही है।
रायबरेली जाएंगे फिर छिंदवाडा आ सकते है
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल विदेश दौरे से लौट रहे है। वे पहले रायबरेली पहुंचेंगे जहां हाल ही में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के छिंदवाडा के लिए रवाना हो सकते है। ऑइ इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इस मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है।
सरकार ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया
उधर तमिलनाडु सरकार ने भी कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और पूरी उत्पादन यूनिट को सील कर दिया है। अब केंद्र की ओर से गठित एक्स्पर्ट टीम पूरे मामले की जांच करेगी। 12 सदस्यीय इस टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय, औषधि नियंत्रण संगठन और राज्य स्तरीय दवा नियंत्रक शामिल है।
मप्र पुलिस 21 मौतों के जिम्मेदार को चैन्नई में गिरफ्तार करेगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहरीला कफ सिरफ कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी का मालिक चेन्नई में छिपा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की दो टीम रवाना हो चुकी है। एक टीम चेन्नई तो दूसरी तमिलनाडु के कांचीपुरम जहां कंपनी का प्लांट स्थापित है वहां जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş