Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेमिका को उठाने के लिये प्रेमी ने 15 साथियों के साथ की फायरिंग, अन्नू को उठा ले गया योगेन्द्र

फायरिंग कर घर में घुसे 15 बदमाश, सास-ससुर को पीट गर्भवती बहू को उठा ले गए
ग्वालियर. तिघरा में बुधवार की रात गुर्जर परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी। लगभग 15 बदमाश हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और दनादन फायरिंग की। बन्दूक के बटों से परिवार को पीटा और घर की बहू को उठाकर ले गये। बहू के सास-ससुर, चाचा और दादी घायल हुए है। घटना तिघरा थाना इलाके के गिर्जा गांव की है। घायलों का जयारोग्य चिकित्सालय में उपचार जारी है।
शादी के बाद से है विवाद
गिर्जा गांव निवासी गिर्राज गुर्जर 23, की शादी डेढ वर्ष पूर्व श्योपुर जिले के सेसईपुरा गांव की अन्नू गुंर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही मुरैना जिले के तिलौंदा गांव निवासी योगेन्द्र गुर्जर उर्फ योगी महिला के पति गिर्राज का लगातार धमकाता और परेशान करता था। बुधवार की रात 8.30 बजे योगेन्द्र अपने साथियों कल्ली उर्फ किलेदार, डीपी, तहसीला, शेरू, भोला, प्रदीप, बिज्जी और सत्यवीर समेत लगभग 15 लोगों के साथ गिर्राज के घर पहुंचा।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करते हैं बदमाश
10 बदमाश फायरिंग करते रहे, 5 घर में घुसकर पीटते रहे बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। 10 बदमाश गोलीबारी करते रहे और 5 गिर्राज के पिता बृजलाल 50, मां भगवती, दादी धनवंती 80, और चाचा रामेश्वर 32, को बन्दूक के बटों से पीटते रहे। इसके बाद बदमाश बहू अन्नू का उठा ले गये। मुझे और परिवार को मारा। पत्नी को भी उठा ले गये गिर्राज का कहना है कि मेरी शादी केबाद से ही योगेन्द्र उर्फ योगी मुझे और मेरे परिवार का जान से मारने की धमकी दे रहा था। योगेन्द्र और उसके साथी बागी है। घर आकर मुझे और मेरे परिवार को पीटते रहे, फायरिंग केबीच मेरी पत्नी को उठाकर ले गये।
अन्नू और योगेन्द्र के बीच प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार आरोपी योगेन्द्र का अन्नू से प्रेम प्रसंग था। अन्नू की किसी वजह से योगेन्द्र से शादी नहीं हो पाई। योगेन्द्र अपनी प्रेमिका को उठाने की फिराक में था। इसी वजह से करवा चौथ से ठीक 2 दिन पहले उठा ले गया।
मुझे और परिवार को मारा, पत्नी को उठा ले गए
गिर्राज का कहना है ​कि मेरी शादी के बाद से ही योगेंद्र उर्फ योगी मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। योंगेंद्र और उसके साथी बागी हैं। घर आकर मुझे और मेरे परिवार को पीटा। फायरिंग की और मेरी पत्नी को उठाकर ले गए। ससुर ब्रजलाल का कहना है कि बहू अन्नू नौ महीने की गर्भवती है। इसी महीने घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी। बदमाश आए। मुझे, मेरी पत्नी, मां और भाई को पीटा और बहू को उठाकर ले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş