LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों में भी अब सीटें फुल, लोगों का घर लौटना हुआ मुश्किल

भोपाल. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में दबाव बढने लगा है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों में भी अब सीटें फुल हो गई है। 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार होने से नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में 9 से 19 अक्टूबर तक टिकट फुल है। वहीं मुंबई और खिडक (पुणे) के लिए स्पेशल किराए पर चलने वाली पूर्ण वातानुकूल ट्रेनों में टिकट उपलब्ध है।
सिर्फ तेजस स्पेशल ट्रेन में टिकट उपलब्ध
त्योहारी सीजन को लेकर पिछले एक से दो महीने पूर्व ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाती है। नई दिल्ली की ओर जाने वाली मालवा एक्स्प्रेस, नई दिल्ली एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में टिकट फुल है। वहीं मालवा व उज्जैनी एक्सप्रेस में कुछ तारीखों में सीटें रिग्रेट आ रही है। इसी प्रकार मुंबई की ओर चलने वाली अवंतिकर उक्सप्रेस व दूरंतों में भी वेटिंग है। सिर्फ तेजस स्पेशल ट्रेन में टिकट उपलब्ध है। पुणे के लिए चलने वाली दौंड एक्सप्रेस एवं लिंगमपल्ली एक्सप्रेस में भी टिकट फुल है। सिर्फ इंदौर खिडकी स्पेशल ट्रेन में टिकट उपलब्ध है। इंदौर पटना में कुछ तारीखों में टिकट रिग्रेट दिखा रहा है।
बस संचालक वसूलते हैं मनमर्जी का किराया
त्योहारी सीजन के साथ मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, ग्वालियर, रायपुर सहित अन्य शहरों के लिए यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता हैं। आम दिनों में किराया एक हजार से 1500 रुपए तक लिए जाते हैं। त्योहारी सीजन में बस संचालक मनमर्जी करते हुए यात्रियों से 2500 से तीन हजार से भी ज्यादा किराया वसूल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş