Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मस्जिद के पास 2 स्कूटी में जोरदार धमाके में 6 लोग जख्मी, 6 दुकानों की दीवार चटकी

धमाका इतना जोरदार था कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए. (Photo: Screengrab)

कानुपर. यूपी के कानपुर में एक मस्जिद के पास खड़ी 2 स्कूटी में तेज विस्फोट हुआ है। इससे बाजार में भगदड़ मच गयी। लोग सड़क पर भागते नजर आये। विस्फोट से बाजार की 6 दुकानों की दीवारें चटक गयी। एक दुकान की फॉल सीलिंग गिर गयी। विस्फोट इतना तेज था कि 500 मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। इस घटना में एक महिला सहित 6 लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। बम स्क्वॉड और फोरेंसिक अीम ने घटनास्थल से साक्ष्य कलेक्टर किये। घटना मूलगंज थाना इलाके में बुधवार की शम लगभग 7.30 बजे हुई है।
दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़े और बाजार में मची भगदड़
मिश्री बाजार में रहने वाले अब्दुल हमीद की खिलौनों की दुकान है। उनकी दुकान के बाहर सड़क पर 2 स्कूटी खड़ी थी। तभी दोनों स्कूटी में एक साथ तेज विस्फोट हुआ। स्कूटी से निकले आग के गुबार से दुकानों पर खड़े और वहां से निकल रहे लोग झुलस गये। वहीं धमाका से दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गये। अब्दुल हमीद की दुकान के ठीक सामने मोहम्मद आमिर की दुकान है। जो कि मैकअप का सामन बेचते हैं। आमिर की दुकान में बेटा सैयाब औरकर्मचारी मोहसिन काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद सैयाब ने देखा कि मोहसिन के मुंह से तेज खून निकल रहा है। लगभग 5-6 लोग सड़क पर घायल होकर तड़फ रहे हैं।
3 लोग 50 फीसदी से ज्यादा झुलसे
घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे। वहां दुकानदारों से बात की। इसके बाद वह उर्सला हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात की। उन्होंने बताया कि 8 लोगों को यहां लाया या था। इनमें 2 लोग मामूली घायल थे। इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया।
घायलों में सुहाना (70), अब्दुल (60), रियादुईन 70, अश्वनी कुमार (50) शामिल हैं। ये लोग 50 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं। इन सभी को केजीएमयू रेफर किया गया है। वहीं मुर्शलइन और राइश कम घायल हैं। उनका उर्सला में उपचार किया जा रहा है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि 2 स्कूटी में धमाका हुआ है। बैटरी फटी है या कुछ विस्फोटक पदार्थ था, इसकी जांच की जा रही है।

4 तस्वीरें देखिए….

विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
दो स्कूटी में विस्फोट हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
दो स्कूटी में विस्फोट हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विस्फोट से घायल हुए लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विस्फोट से घायल हुए लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धमाके में ग्राहक घायल हो गए, वह बाजार में सामान लेने गए थे।
धमाके में ग्राहक घायल हो गए, वह बाजार में सामान लेने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş