तपती दोपहरी में बसों के परमिट और फिटनेस चैक करने के लिये बहा रही पसीना

ग्वालियर. शहर में घूम रही बिना परमिट और फिटनेस की बसों को पकड़ने के लिये जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तपती दोपहर में पसीना बहा रहे है। दोपहर 11 से 2 बजे के बीच विक्की फैक्ट्री तिराहा पर तहसीलदार कुलदीप दुबे, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, टीआई रामसेवक शर्मा आरटीआई प्रदीप नाहर आदि मिलकर बसों की फिटनेस और परमिट चैक कर रहे है।
गोला का मंदिर चौराहा सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ने पुलिस बल के साथ बिना नम्बर के वाहनों के अलावा बसों के परमिट और फिटनेस चैक किये गये। परमिट और फिटनेस के अभाव काफी चालानी कार्यवाही की गयी है।बगैर फिटनेस व परमिट के मिले 4 वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वाहनों की जाँच के लिये निकली संयुक्त टीम में जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग, तहसीलदार कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार संजय अगरैया तथा प्रदीप महकाली, हरनाम सिंह, यातायात प्रभारी पूर्व क्षेत्र अभिषेक रघुवंशी व परिवहन निरीक्षक प्रदीप नाहर तथा थाना प्रभारी शामिल थे। बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

