MP के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में चेतावनी
भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव है। रविवार को बालाघाट, छतरपुर, नरसिंहपुर, सतना, सीधी, पन्ना समेत कई जिलों में नदी-नाले उफान पर रहे। रविवार को जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश का दौर रहेगा। भोपाल में हल्की बारिश होगी। मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और सीधी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भोपाल, सीहोर, राजगढ, विदिश, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बडवानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिष, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ और निवाडी मे कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी।

