कश्मीर में आतंकियों ने पूर्व सैनिक की हत्या की, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्चिंग जारी
जम्मू कश्मीर. कुलगाम में आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार पर हमला किया। इसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्न्ी और बेटी घायल हो गई है। हमलावरों को पकडने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है और सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे है। घटना दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम के बेहीबाग इलाके में हुई। आतंकियों ने पूर्व सैनिक मंज अहमद के परिवार पर दोपहर 2.45 बजे गोलीबारी की। फायरिंग में घायल तीनों को श्रीनगर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पूर्व सैनिक की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बेटी का इलाज जारी है।

