नर्स ने पकड़ा हाथ तो असहज हुए शिवराजसिंह चौहान

मुरैना. केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार को संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिये मुरैना पहुंचे थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर के साथ फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस बीच मेडीकल स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाने के बीच वह असहज हो गये। जिसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, फोटो खिचाने के दौरान एक नर्स ने उनका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए सभी से बारी-बारी से फोटो खिंचवाने के लिये कहा।
फीमेल नर्स ने जब पकड़ा शिवराज का हाथ
मुरैना के संजीवनी अस्पतला के फीमेल नर्सिंग स्टाफ ने शिवराजसिंह चौहान के साथ फोटो खिंचवाना चाह रहे थे, तो दूसरी ओर मेल नर्सिंग स्टाफ भी पहले फोटो खिंचवाना चाह रहा था। इसी कोशिश में एक फीमेल नर्स ने शिवराजसिंह चौहान का हाथ पकड़ लिया। यह देखकर शिवराज सिंह असहज हो गये। उन्होंने दोनों हाथ जोड़ने की मुद्रा बनाई और नाराजगी व्यक्त करते हुए पीछे मुड़कर मेल नर्सिंग स्टाफ को बाद में फोटो खिंचवाने की दरखास्त की। उन्होंने कहा कि पहले महिला नर्सिंग स्टाफ फोटो खिंचवा ले उसके बाद आप लोग भी फोटो खिंचवा लें।

