LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

झांसी रोड पर पलटी डायल 112 के 2 सिपाही निलंबित, चालक पर FIR

ग्वालियर. शहर के झांसी रोड क्षेत्र में नाका चंद्रवदनी पर आधी रात में पुलिस की एम एफआरवी डायल 112 अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढकर पलट गई। एफआरवी चेतकपुरी पॉइंट पर तैनात थी रात में गश्त करते हुए चेतकपुरी झांसी रोड थाना की ओर जा रही थी इसी दौरान पायलट शैलेंद्र गुर्जर को झपकी लग गई और एफआरवी डिवाइडर पर चढकर पलट गई।
एफआरवी में पायलट चालक के सारक्षक संतोश शर्मा व जगमोहन शर्मा भी थे। हादसे के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया। नींद में वाहन चलाने की लापरवाही बरतने पर एफआरवी प्रभारी भारत सिंह ने पायलट शैलेंद्र गुर्जर के खिलाफ झांसी रोउ थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *