LatestNewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इलेक्ट्रिक कार बेहद तूफानी और स्पोर्ट्स लुक में बेहद खूबसूरत लुक में बाजार में उतारी

नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी मार्केट का पूरा हुलिया बदल दें यह घटना हर रोज नहीं होती और यही आज की तारीख में इलेक्ट्रिक वाहन कर रहे हैं। जहां कुछ कार निर्माता इस काम को असंभव समझते हैं। वहीं कुछ को इसमें सफलता मिल रही है। मसलन पॉर्श, (Porsche) जो लाजबाव स्पोर्ट्स कारें बनाने के लिये दुनियाभर में मशहूर है। पॉश ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में प्रवेश किया है और एक बेहद दमदार इलेक्ट्रिक कार टायकान न (Taycan) पेश की है। कम्पनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होने के बावजूद पॉर्श टायकान (Porsche Taycan)  ने कंपनी की आइकॉनिक 9 नवम्बर 2011 में ग्लोबल मार्केट की बिग्री में पीछे छोड़ दिया हे। हमें हाल ही में टायकान इलेक्ट्रिक कार को दिल्ली-एनसीआर में चलाने का मौका मिला है।

Porsche Taycan Review

यह है डिजायन
इस कार को पहली नजर देखते ही आप समझ जाते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों की डिजाइन में कंपनियां कितनी आगे बढ़ चुकी है। दिखने में यह इलेक्ट्रिक कार बेहद खूबसूरत है और आपको बिलकुल भी अंदाजा नहीं होगा कि यह इलेक्ट्रिक पॉवर से चलने वाली कार है। टायकॉन को पॉर्श की फैमिली डिजाइन पर तैयार किया गया है जिसका बूट शानदार इंवर्टेड एल-शेप-पॉइंट एलईडी लाइट्स से लैस है और इसके अलावा यूनीक फ्लश डोर हैंडल्स, सेंसर आधारित चार्जिंग पोटर््स कार के दोनों साइड दिये गये हैं। कार की झुकती हुई छत इसके पिछले हिस्से से मिलती है जहां एक लाइट पूरे पिछले हिस्से को घेरती दिखाई देती है। कार का कलर भी आपको बेहद आकर्षित करता है।

Porsche Taycan Review
शानदार है फीचर्स
पॉर्श टायकान में 16.8 इंच का मुड़ा हुआ इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है जो आज तक हमें किसी कार में दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा कार के केबिन में 4 और स्क्रीन दिये गये हैं। जिनमें एक सेंट्रल टनल पर, 2 डैशबोर्ड पर और एक कार के पिछले हिस्से में दिया गया है। वैसे तो टायकान में 4 लोगों की बैठक व्यवस्था है। लेकिन रिक्वेस्ट पर इस कार को 5 सीटर में भी बदला जा सकता है। हालांकि यह कार 5 सीटर होने पर उतनी आरामदायक नहीं रह जाती है। खासतौर पर पिछले यात्रियों के लिये । कार के साथ आपको बहुत सारा बूट स्पेस नहींे मिलता है। हालांकि इसके अगले हिस्से में इंजन नहीं लगा है जहां आप थोड़ा लगेज रख सकते है।

Porsche Taycan Review

इलेक्ट्रिक बेहद खूबसूरत और ताकतवर
कार का टॉप मॉडल टर्बो एस 761 हॉर्सपॉवर और 1050 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस आंकड़े के साथ यह भारत की सबसे तेजर स्पीड इलेक्ट्रिक कार बनाती है। दूसरी ओर सबसे टायकॉन रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है जो 408 हॉर्सपॉवर क्षमता वाली है। टायकान 4एस 530 हॉर्सपावर बनाती है। वहीं इसका टर्बो वेरियेंट 680 हॉर्सपॉवर जनरेट करता है। आपको बता दें कि एंट्री लेवल को छोड़कर इस इलेक्ट्रिक सुपरकार के सभी वेरियेंट ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आते हैं।

फैसला आपका
पॉर्श टायकान की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये है। जो इसके टॉप मॉडल के लिये 2.31 करोड़ रूपये तक आती है। कम्पनी ने इस इलेक्ट्रिक सुपर कार को 7 वेरियेंट, 2 बॉडी टाइप और 2 तरह के के बैटरी पैक्स के साथ पेश किया है। कुल मिलाकर यह कार बहुत महंगी जरूर है लेकिन इसे खरीदना कोई बेवकूफी नहीं होगी। बतौर इलेक्ट्रिक कार इसका परफॉर्मेंस जबरदस्त है और स्टाइल के मामले में भी यह कार लाजबाव है। इस कार को खरीदने के लिये भले ही आपको बहुत बड़ी रकम खर्च करनी होती है। लेकिन इसे चलाकर आपको पता लगता है कि यह एक पैसा वसूल कार है। इसके अलावा यह पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş norabahis giriş pashagaming betcio betcio norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis matbet matbet giriş grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet holiganbet giriş bettilt bettilt giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş