Latestराज्यराष्ट्रीय

मेहगांव सब्जी मंडी में 25 दुकान जलकर खाक

भिंड. ग्वालियर भिंड नेशनल हाईवे 419 के किनारे स्थित मेहगांव की सब्जी मंडी में रात में अचानक आग लग गई। आग की लपटें एक दुकान से दूसरी दुकान तक होते हुए करीब 25 दुकानों तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर मेहगांव पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को भी फायर बिग्रेड के इंतजाम के लिए मौके पर बुला लिया गया है।

मेहगांव में मुरैना तिराहा स्थित सब्जी मंडी है। सब्जी मंडी में व्यापारी रोजाना की तरह गुरुवार देर शाम अपनी दुकानें बंद कर घर गए थे। रात करीब 12:30 बजे मंडी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण स्थिति में पहुंच गई की आग की लपटें आसमान में करीब 40 से 50 फीट ऊपर तक जा रही हैं। आग की सूचना पर मेहगांव पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। नगर परिषद की फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया है। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान पानी खत्म हो गया। अधिकारियों ने जिले की दूसरे नगरीय निकायों से भी फायर बिग्रेड की मदद मांगी। रात 1:10 तक सब्जी मंडी में आग की लपटें और बढ़ गई थीं। करीब 25 दुकान आग से जलकर पूरी तरह से खाक हो गई हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *